चाचा – भतीजा मिलकर बिहार को देंगे विकास का सौगात, कहा – कुछ लोग करते हैं सिर्फ प्रचार का काम

0

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने तेजस्वी के साथ राजभवन जाकर महागठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार इस महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। इसके साथ ही एनडीए से नीतीश का नाता खत्म हो गया है। अब, इसके बाद अब नीतीश और तेजस्वी ने खुले आम भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है।

नीतीश कुमार ने कहा है कि 2020 में विधानसभा चुनाव के बाद हमारी पार्टी के पास इतनी कम सीट थी हम मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे। कई तरह की बातें कही जा रही थी। भाजपा ने पंजाब और महाराष्ट्र में अपने सहयोगी को खत्म किया। अब बिहार में ऐसा करने की कोशिश में भाजपा थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

swatva

छोड़िए ई सब बात…

इसके अलावा उन्होंने कहा खुद के प्रधानमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि छोड़िए ई सब बात…इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। 7 पार्टी मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। 164 महागठबंधन और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिला है।

वही, इस पूरे मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी बहुत निर्डर होकर यह निर्णय लिये हैं। अब भाजपा विधानसभा में अकेली रहेगी। तेजस्वी ने कहा कि देश में सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री कोई है तो वो हैं नीतीश कुमार जी। कुछ लोग तो प्रचार का काम करते हैं। इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि झगड़े तो हर घर में होते हैं, पुरानी बातों को भूल जाइए, अब चाचा भतीजा मिलकर बिहार को तेज गति से विकास की राह पर ले जाएंगे।

इसके आगे उन्होंने कहा कि अपने पूरखों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे, ये हमारे पास रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिसके साथ रहती है उसको खत्म करने में लगी रहती है। बीजेपी की जो तैयारी थी सभी को पता है। नीतीश कुमार को कड़ा निर्णय लेने के लिए धन्यवाद देते हैं। महागठबंधन की बैठक में बिहार के हित में निर्णय लिया गया। पूर्खों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे, ये हमारे पास रहेगा। बिहार की जनता और पार्टी के लोग सभी यही चाहते थे कि बिहार में बीजेपी का एजेंडा नहीं चलने देंगे। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जो काम किया उससे कोई इनकार नहीं कर सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here