उग्र प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन पर बोला हमला, बाल-बाल बचे

0

रांची : पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ बवाल शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सुनियोजित तरीके से पूरे देशभर में हिंसक हो गया। बिहार- झारखंड-यूपी-पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तो पुलिस को आंसू गैस तथा फायरिंग करनी पड़ी। इसी उग्र प्रदर्शनकारियों के बीच आज बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन रांची में फंस गए थे। प्रदर्शनकारियों ने नितिन नवीन की गाड़ी में तोड़फोड़ कर हमले का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने नितिन नवीन को प्रदर्शनकारियों की भीड़ से निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है।

वहीं, रांची में हिंसा नहीं रुकने के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दी गई है। रांची मेन रोड पर जुमे की नमाज के बाद भीड़ हंगामा और तोड़फोड़ करने लगी। पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया लेकिन नमाजियों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को एहतियातन हवाई फायरिंग करनी पड़ी। डोरंडा, रातु रोड समेत शहर के कई इलाकों में नमाजियों ने दुकानें बंद कराईं और तोड़फोड़ की।

swatva

दिल्ली के जामा मस्जिद, कोलकाता और यूपी—बिहार के कई शहरों में नमाजियों ने जमकर प्रदर्शन किया। बिहार के आरा और सिवान में एक समुदाय के लोगों ने दुकानें भी बंद कराईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here