UGC NET फेज-3 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा Exam

0

नयी दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET फेज—3) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं। परीक्षा 4 और 5 जनवरी 2022 को होगी। अभ्यर्थी इसके लिए अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बताया गया है कि फेज-3 के साथ-साथ फेज-1 के चार विषयों की परीक्षा भी 4 और 5 जनवरी को होगी। फेज-1 के चार विषयों की परीक्षा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आए चक्रवात जवाद के कारण टाल दी गई थी।

एनटीए ने इन परीक्षाओं की तारीख बदली

अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विशेष जानकारी के लिए अपने बेबसाइट के होम पेज पर जाने की सलाह दी है। इसके अलावा एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2021 की तारीखों में संशोधन भी किया है। पहले यह परीक्षा फरवरी 2022 की 5 और 6 तारीख को तय की गयी थी। नए संशोधन में यह परीक्षा अब जनवरी 29 और फरवरी 15 से 18 के बीच आयोजित की जाएगी।

swatva

इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

सर्वप्रथम आप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद आप वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। फिर यहां आप अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें। विवरण को जमा करने के बाद आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ब्लिंक करता दिखाई देगा। इसे क्लिक कर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here