चॉल घोटाले में गिरफ्तार राउत 4 अगस्त तक ईडी की गिरफ्त में, 8 बजे का भोंपू अब नहीं बजेगा : शिंदे

0

नयी दिल्ली: शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्वी सीएम उद्धव ठाकरे आज ईडी द्वारा गिरफ्तार अपनी पार्टी के सांसद संजय राउत के घर पहुंचे। वहां उन्होंने राउत के परिवार से मिलकर हर हाल में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। राउत को पात्रा चॉल घोटाले में लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया था।

उद्धव ठाकरे संजय राउत के घर पहुंचे

खबर है कि ईडी ने कोर्ट से संजय राउत की आठ दिनों की रिमांड मांगी है। सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने संजय राउत को 4 अगस्त तक के लिए ईडी को रिमांड दिया है। राउत को आज सुबह मेडिकल चेकअप के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद ईडी ने राउत को मुंबई की अदालत में पेश किया। बताया गया कि राउत ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। इसबीच संजय राउत के घर से मिले साढ़े 11 लाख रुपये के बारे उनके भाई सुनील राउत ने सफई दी है। उन्होंने कहा कि ये राशि शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए रखी गई थी।

swatva

उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर कहा कि रोज सुबह आठ बजे बजने वाला भोंपू तो अब अंदर गया। अब सुबह-सुबह भोंपू सुनने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है। अगर आप ईमानदार हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here