टि्वटर पर टॉप ट्रेंड में भाजपा का ‘रुक बताव तानी, बिहार में का बा’, विपक्षी नारे की निकली हवा

0

बीजेपी ने ‘ई बा’ से दिया विपक्ष के ‘का बा’ का जवाब

नयी दिल्ली/पटना : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बिहार विस चुनाव को लेकर विपक्ष के सवाल ‘का बा’ का भोजपुरिया अंदाज में सटीक जवाब दिया। भाजपा ने अपने थीम सांग—बिहार में ‘ई बा’ से एनडीए सरकार के विकास कार्यों को आम लोगों के समक्ष रखा। शीघ्र ही भाजपा का यह चुनावी थीम सांग ट्विटर पर टॉप में ट्रेंड करने लगा। डिजीटल माध्यम से चुनावी अभियान में लगे बाकी दलों के ‘नारों’ को इसने काफी पीछे छोड़ दिया है।

भाजपा ने लांच ​एक साथ लांच किये कई चुनावी वीडियो

भोजपुरी में तैयार इस वीडियो में कहा गया है- एनडीए के राज में बदलल बिहार बा। भाजपा ने एकसाथ कई वीडियो जारी किये हैं। इनमें से एक की शुरुआत बिहार में का बा से होती है। इसके बाद एक आवाज आती है ‘रुक बताव तानी का बा’। फिर एक गायक गीत-संगीत के साथ ही शुरू होता है कि बिहार में क्या-क्या काम हुआ है। वीडियो के माध्यम से पार्टी ने बताया है कि एनडीए सरकार द्वारा बिहार में क्या-क्या किया गया है। मंगलवार को इन वीडियो को सोशल साइट्स फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, वाट्सएप ग्रुप पर एक साथ लांच किया गया।

swatva

मुख्यालय से लेकर जिला और गांव के स्तर तक भेजने की तैयारी

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी के 1 लाख से अधिक वाट्सअप ग्रुप हैं। पार्टी के अधिकृत फेसबुक पर 4 लाख तो ट्विटर पर 1.79 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। बिहार भाजपा के 72 हजार 723 बूथ, 9547 शक्ति केंद्र, 1100 मंडल स्तरीय इकाई और 45 जिला संगठन है। पार्टी के सभी सोशल एकाउंट, प्रदेश से लेकर निचले स्तर तक के सभी नेताओं के मोबाइल तक इस वीडियो को भेजे जा

यूजर्स ने दिये रोचक रिएक्शन

पिछले दिनों विपक्षी महागठबंधन ने राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर एक पोस्टर लगाया था। उसमें मात्र एक वाक्य लिखा था, ‘बिहार में का बा।’ पोस्टर में सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाली कुछ तस्वीरें भी थीं। उसी पोस्टर के बाद भाजपा ने इसका अपने अंदाज में जवाब दिया। ट्विटर पर यूजर्स ने भी भाजपा के इस चुनावी थीम सांग पर दिलचस्प रिएक्शन दिये। ‘बिहार में ई बा’ ट्रेंड पर एक यूजर ने लॉकडाउन के दौरान घर लौट रहे बिहार के लोगों की फोटो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा।

दूसरी तरफ एक यूजर ने लिखा, ‘बिहार में एक 9वीं फेल सीएम पद का दावेदार है। उम्‍मीद है कि बिहार के लोग इस बारे में सोचेंगे। लालटेन को बुझा दो।’ एक दूसरे यूजर ने तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने लिखा, ‘मैं चारा घोटाले और जंगलराज वाली पार्टी आरजेडी का बड़ा विरोधी हूं। अगर मुझे इसका टिकट मिल जाए तो भी मैं खुद को वोट नहीं दूंगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here