अफसरशाही से परेशान नीतीश सरकार में शामिल BJP कोटे के मंत्री भूपेंद्र के सामने बने फरियादी, मिला आश्वासन

0

कार्यकर्ताओं में जाना चाहिए सबसे बड़ी पार्टी का संदेश

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं भूपेंद्र यादव ने बिहार एनडीए में शामिल सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के मंत्रियों को यह सलाह दी है कि वह ऐसा काम करें जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश जाए कि वर्तमान में राज्य सरकार के अंदर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

swatva

भूपेंद्र यादव ने बिहार सरकार में शामिल भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक कर उनसे कहा कि बिहार भाजपा एनडीए में शामिल दलों में सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए आपके काम से यह संदेश जाना चाहिए कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों में भी आपकी सहभागिता है।

गठबंधन के सभी दलों में भाजपा बड़ी

बिहार भाजपा के प्रभारी ने अपने नेताओं से कहा कि सभी मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता अपने स्तर से यह सुनिश्चित कि राज्य में भाजपा का संगठन का विस्तार कैसे होगा और इसे मजबूती कैसे मिलेगी। साथ में उसमें मंत्रियों की क्या भूमिका होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने नेताओं को यह संदेश भी दिया कि माना मुख्यमंत्री हमारे दल के नहीं है लेकिन गठबंधन के सभी दलों में भाजपा बड़ी है इसलिए पार्टी की इस हैसियत के बारे में बिहार की सभी को संदेश जाना चाहिए।

कुछ मंत्रियों ने बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से बिहार में काबिज अफसरशाही को लेकर भी शिकायत की। उनका कहना था कि ऊपर से नीचे तक के अधिकारी भाजपा की खास तरजीह नहीं देते हैं। कई विभाग के सचिव भी भाजपा कोटे के मंत्रियों की अनदेखी करते है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि वे उचित जगह पर इस समस्या को उठाएंगे।

वहीं, भूपेंद्र यादव के संदेश के पीछे सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा बिहार में अब अपना मुख्यमंत्री बनाने को लेकर विचार कर रही है इस कारण वह बिहार की जनता के बीच या संदेश पहुंचाना चाह रहा हैं कि बिहार एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए भाजपा के सभी बातों को तरजीह दी जाती है, साथ ही सरकार ने तैयार सभी अच्छे निर्णय पर भाजपा की सहभागिता होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here