88 वर्षों बाद बिहार के इस रूट पर चलने जा रही ट्रेनें, 8 मई से 6 नई DMU

0

नयी दिल्ली : इंडियन रेलवे 88 वर्षों बाद लहेरियासराय—सहरसा रूट पर ट्रेन चलाने जा रही है। इसके लिए समस्तीपुर रेल मंडल कल 8 मई रविवार से छह विशेष डेमू ट्रेनें लहेरियासराय और सहरसा से शुरू कर रहा है। इससे पूर्व 88 साल पहले इस रूट पर मीटर गेज की रेलगाड़ी चली थी जो कालक्रम में बंद हो गई।

लहेरियासराय-सहरसा वाया झंझारपुर-सुपौल

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लहेरियासराय से झंझारपुर, निर्मली, आसनपुर कुपहा, सरायगढ़ और सुपौल होते हुए यह रूट सहरसा तक है। लहेरिया सराय से खुलने के बाद डेमू ट्रेन दरभंगा, सराय, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़ और सुपौल स्टेशनों पर रुकेगी तथा अंत में सहरसा पहुंचेगी।

swatva

जानें टाइमटेबल और स्टेशनों के बारे में

जानकारी में बताया गया कि पहली डेमू ट्रेन लहेरिया सराय से सुबह 5.05 बजे खुलेगी और विभिन्न ठहराव वाले स्टेशनों से होते हुए 10.50 पर सहरसा पहुंचेगी। दूसरी डेमू स्पेशल ट्रेन दिन के 12.05 बजे लहेरियासराय से चलेगी और शाम 6.05 बजे सहरसा पहुंचेगी। जबकी तीसरी ट्रेन रात्रि 8.05 बजे लहेरिया सराय से खुलकर आधी रात यानी रेलवे टाइमटेबल अनुसार सुबह 1.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। दूसरी तरफ सहरसा से सुबह 5.15 बजे पहली ट्रेन खुलेगी जो दिन के 11.30 पर लहेरियासराय पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 11.10 पर खुलकर शाम सवा 5 बजे और तीसरी ट्रेन 6.35 में खुलकर 11.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here