ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

0

नवादा : किउल-गया रेलखंड पर चितरघट्टी गांव के समीप सोमवार को ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के सीतामढ़ी ओपी क्षेत्र के कटघरा निवासी मंटू सिंह के पुत्र हनी (24वर्ष) के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

युवक के ट्रेन से कटने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल इसकी सूचना हिसुआ थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। जिसमें उपलब्ध नंबर पर संपर्क साधा गया। जिसके बाद उसकी पहचान की जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

swatva

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में कैटरर का काम किया करता था। छुट्टी में घर आया था और 30 मई को उसे वापस लौटना था। सुबह में वह घर से नाश्ता कर निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। जांच में ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने आत्महत्या की है या ट्रेन से गिरने के चलते उसकी मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here