पर्यटक अब उड़कर पहुंचेंगे राजगीर

0

राजगीर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में निर्माणाधीन वेणुवन बिहार पार्क और घोड़ा कटोरा पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। वेणुवन बिहार पार्क को लगभग 27 करोड़ कि लागत से 21 एकड़ की जमीन पर बनाया जा रहा है।

वहीं घोड़ा कटोरा पार्क 4 करोड़ की लागत से 4 एकड़ की जमीन पर इसे बनाया जा रहा है। इस पार्क में चिल्ड्रन पार्क, नागालैंड के तर्ज पर होटल, रेस्टुरेंट , कन्वेंशन हॉल, एक्सरसाइज मशीन इत्यादि की सुविधा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

swatva

वहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा किया है कि राजगीर में मिनी हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यटक सीधा हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंच सकेंगे।

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सारी प्रोजेक्ट राजगीर में चलाया जा रहा है। राजगीर में हाल में ही देश का दूसरा ग्लास ब्रिज बनाया गया है। इसके अलावा फरवरी से 8 सीटर रोपवे की भी शुरुआत कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here