धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में बनें कानून, कांग्रेस ने भी 6 राज्यों में बनाया था नियम

0

पटना : बिहार में जाति आधारित गणना को लेकर भले ही भाजपा और जदयू एक हो गई हो। लेकिन केंद्र सरकार के भाजपा सांसद लगातार देश के अंदर धर्मांतरण कानून बनाने की मांग कर रहे है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए। जानकारी हो कि,बिहार के बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में एमपी एमएलए कोर्ट में एक मामले को लेकर पहुंचे थे। इस क्रम में जब उनसे धर्मांतरण कानून के विषय में पूछा गया, तो उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए।

swatva

जानकारी हो कि, इससे पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद और बेगुसराय निवासी राकेश सिन्हा ने बिहार में धर्मांतरण कानून बनाने की मांग के बीच कहा कि पूरे देश में धर्मांतरण कानून बनना चाहिए, धर्मांतरण कानून आवश्यक ही नहीं बल्कि अनिवार्य होना चाहिए। कांग्रेस राज में भी देश के 6 राज्यों में धर्मांतरण कानून बना था।

बता दें कि, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि बिहार में धर्मान्तरण विरोधी कानून की कोई जरुरत नहीं है और उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यहां हमेशा अलर्ट रहती है, सभी लोग शांति से रहते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here