तीन तलाक अब 22 मुल्कों में खत्म; रविशंकर प्रसाद

0

मोतिहारी: इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कृषि कुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि तीन तलाक कानून दुनिया के 22 इस्लामिक मुल्कों से समाप्त हो गया है। जो पति ऐसा करेंगे तो उन्हें तीन साल की जेल होगी। लोकसभा में यह बिल पास हो चुका है। राज्यसभा में कांग्रेस ने इसे लटका रखा है। तीन तलाक नारी-न्याय, नारी गरिमा और नारी  सम्मान से जुड़ा हुआ है। पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं कागजों पर चलती थी। बिना काम के ही पैसा का भुगतान हो जाता था। मनरेगा के तहत जिस गांव में एक भी मजदूर नहीं था, वहां सबसे ज्यादा पैसा भेजा जाता था। डिजिटल इंडिया से इसपर लगाम लगा है। अब योजना की राशि सीधे लाभुकों के खाते में जाती है। कहा कि एसटीपीआइ (सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पॉक ऑफ़ इंडिया) नौजवानों के हुनर को बढ़ाता है। वर्ष 1992-93 में सॉफ्टवेयर पार्क की शुरुआत हुई थी। उस वक्त केवल 52 करोड़ का व्यवसाय था, जो अब बढ़कर तीन लाख करोड़ पहुंच चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की 130 करोड़ आबादी में से 121 करोड़ लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे है। इनमें से 50 करोड़ लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे है। यह डिजिटल इंडिया है। पहले देश में दो मोबाइल कंपनी थी, अब इनकी संख्या 268 है। दरभंगा में एम्स की स्थापना को लेकर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट कराने की बात कहीं।

(राजन दत्त द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here