इस कांग्रेसी पूर्व मंत्री ने PM मोदी की हत्या की बात कर राहुल को दिया फंसा

0

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान मंत्री रहे राजा पटेरिया ने पीएम मोदी की हत्या की बात कह अपनी पार्टी को भारी मुश्किल में डाल दिया है। कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने कहा कि संविधान बचाने के लिए पीएम मोदी की हत्या करनी होगी। उनके इस बयान के बाद देशभर के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के चरित्र को मुसोलिनी जैसा बताते हुए कहर कि अब उनकी छिपी हुई असल मानसिकता बाहर आ रही है।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेसियों की मानसिकता आज उसी के पूर्व मंत्री पूरी तरह अपने इस बयान के माध्यम से उजागर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस के लोग मैदान में मुकाबला नहीं कर पाते हैं। इसलिए कांग्रेस के नेता पीएम मोदी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव अब प्रकट हो रहे हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। प्राथमिकी के बाद इस मामले में कानून अपना काम करेगा। भाजपा ने कहा कि पंजाब चुनाव से पहले भी पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। ये चूक कांग्रेसी सीएम चन्नी के प्रशासन द्वारा की गई थी। कांग्रेसी तो पीएम मोदी को हटाने में पाकिस्तान से भी मदद मांगने पर आ गए थे। गांधी परिवार और कांग्रेस के नेता सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here