चोरों ने खगड़िया में अंचल गार्ड की 3 राइफलें उड़ाईं

0

पटना : बिहार में अब रक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं। मंगलवार की देर रात खगड़िया के अलौली प्रखंड में तैनात अंचल गार्ड की तीन सरकारी थ्री नॉट थ्री राइफलें गायब हो गईं। जिस समय ये राइफलें गायब हुईं उस समय रात का खाना खाने के बाद जवान सोने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार 3 राइफलों के अलावा 90 कारतूस भी चोरों ने उड़ा लिये। इस घटना के सामने आने के बाद समूचे खगड़िया पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जाता है कि अलौली में कुल पांच होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं। पांचों जवानों के राइफल हथियार रखने के स्टैंड में रखे गए थे। इनमें से दो राइफल तो स्टैंड में लॉक लगाकर रखे थे, जबकि बाकी तीन बिना लॉक के ही स्टैंड पर रखे हुए थे। इन्हीं 3 राइफलों को चोरों ने उड़ा लिया। फिलहाल खगड़िया एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here