राज्य सरकार ने दिया संविदाकर्मी कार्यपालक सहायकों को होली का उपहार

0

पटना : संविदाकर्मी कार्यपालक सहयाकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने होली से पहले बिहार के ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों को बड़ा तोहफा दिया है।

राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों की सेवा अवधि 31 मार्च, 2022 तक के लिए बढ़ा दी है। इसे लेकर सरकार के पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

swatva

पंचायती राज विभाग के तरफ से जारी आदेश के अनुसार कार्यपालक सहायकों की सेवा एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। सरकार के इस फैसले का लाभ पंचायतों में कार्यरत करीब सात हजार कार्यपालक सहायकों को मिलेगा।

जानकारी हो कि इससे पहले बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर सभी कार्यपालक सहायकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here