बिहार की मान-सम्मान को लेकर एक हुआ पक्ष-विपक्ष

0

पटना : पश्चिम बंगाल की TMC और तमिलनाडु की DMK के नेताओं ने बिहार और बिहार वासियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान के बाद बिहार में बबाल मच गया है। बिहार के मान मर्यादा को लेकर नेताओं में ठन गयी है। इस बार बिहारियों को भला-बुरा कहने वालों को पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक साथ करारा जवाब दिया है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के मुताबिक पश्चिम बंगाल की TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बैठक में बिहारी गुंडा शब्द कह के संबोधित किया। उन्होंने इस शब्द का प्रयोग एक बार नहीं बल्की 3 बार किया। जिसके बाद भाजपा सासंद ने इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की।

swatva

बिहारियों के पास ज्यादा दिमाग नहीं

वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु के मंत्री और DMK नेता केएन नेहरू ने विवादित बयान देते कहा है कि बिहारियों के पास ज्यादा दिमाग नहीं होता है। केएन नेहरू ने लालू यादव के रेलमंत्री काल पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के समय में बिहारियों ने कई नौकरियां छीन लीं, जो तमिलनाडु के लोगों को मिलनी चाहिए।

जहरीली राजनीति करती है TMC और DMK

वहीं इन नेताओं के बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा TMC और DMK जैसी पार्टियां लोगों में वैमनस्य उत्पन्न कर रही है। गुरुप्रकाश ने कहा TMC और DMK जैसी पार्टियां जहरीली राजनीति करती हैं। क्षेत्रीय पार्टियों ने ऐसी राजनीति करके लोगों में नफरत पैदा की है। इन पार्टियों के आलाकमान को इन बयानों पर अपनी सफाई देनी चाहिए।

लंपट संस्कृति से अपनी राजनीति चमका रहे

वहीं जदयू के तरफ से मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि TMC के नेता राजनीति में लंपट संस्कृति से अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘बिहार ज्ञान की भूमि रही है, चंद्रगुप्त और चाणक्य की भूमि रही है। हमारी अस्मिता को चुनौती देने की ताकत किसी में नहीं है। लोकतंत्र के मंदिर में भाषाई लंपट संस्कृति से संवाद करना राजनीति की निकृष्टता है।

वहीं, DMK के नेता केएन नेहरू पर हमला करते हुए नीरज कुमार ने कहा पहले तमिलनाडु और बिहार के अधिकारियों में तुलना कर लें कि कौन ज्यादा बेहतर है? बिहार के युवा अपने प्रतिभा के बल पर कहीं भी नौकरी लेते हैं। देश में कितने IAS ,IPS हैं, इसकी तुलना भी तमिलनाडु से कर ले। बिहारी मेधा को कोई चुनौती नहीं दे सकता है’।

बिहार नहीं है तो भारत नहीं

राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने इन दोनों नेताओं को आईना दिखाते हुए कहा कि आज भारत की कल्पना की जा रही है तो उसमें बिहार है। यदि बिहार नहीं है तो भारत नहीं है। लोगों को बिहार का सम्मान करना चाहिए और करना ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here