बिहार की जनता को डस रही सांपनाथ और नागनाथ की जोड़ी, नई सरकार के जड़ में भ्रष्टाचार

0

पटना : बिहार का नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ महागठबंधन के साथ अपना नाता जोड़ लिया है। इन्होंने महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों का समर्थन लेकर बिहार में नई सरकार भी बना ली है। वही नई सरकार के गठन के बाद से ही इस सरकार का विवादों से नाता भी जुड़ना भी शुरू हो गया है। जिसके कारण विपक्ष को हमलावर होने का एक घर बैठे बड़ा मौका बन गया है। इसी कड़ी में अब भारत सरकार के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है।

नीतीश कुमार की बुद्धि और विवेक दोनों ही मर चुकी

भारत सरकार के मंत्री और भाजपा नेता चौबे ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की बुद्धि और विवेक दोनों ही मर चुकी हैं। सीएम से जब जनता के हित में सवाल पूछा जाता है तो सिर्फ मुंह हिलाते हैं। चौबे ने कहा कि मैं बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर आरोप लगाता हूं कि उनके शपथ ग्रहण वाले दिन राजभवन में सारे अपराधी क्यों मौजूद थे मेरे आरोपों की जांच होनी चाहिए।

swatva

इसके आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को खुद से इस्तीफा देना चाहिए उनको बिहार की कुर्सी पर बैठने का कोई भी हक नहीं है, उन्होंने बिहार की जनता के आखों में धूल झोंकने का काम किया है। बिहार की जनता को सांपनाथ और नागनाथ की जोड़ी लगातार डस रही हैं, जिससे जनता भयभीत है। नीतीश कुमार से बिहार की जनता कह रही गद्दी छोड़ो। लालू के परिवार के साथ बैठकर नीतीश ने दागियों को मंत्री बनाया है।

उन्होंने कहा बिहार की नई कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री बनने वाले तेल में लाठी पिलाने वाले लोग हैं। बिहार की जनता को जो जिस बात का डर था, वह हो रहा है। जब जड़ में ही भ्रष्टाचार है तो कैबिनेट में बाहुबली ही होंगे। महागठबंधन को जनता से कोई लेना देना नहीं है। सत्ता सुख के लिए यह गठबंधन हुआ है। बिहार में तेल पिलावन लाठी भजावन शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौ अगस्त को एनडीए से नाता तोड़ने के बाद अगले दिन आरजेडी समेत 6 दलों के समर्थन से सरकार बना ली थी। नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री बने हैं। जिसके बाद से इनके सरकार पर लगातार आरोपों का दौर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here