बिहार में खेला शुरू, BJP विधायक के इस्तीफे से NDA के अंदर आया तूफान

0

पटना : पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा इस्तीफा देने जा रही है। वे अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को भेजी है।

विधानसभा अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में निजी कारण को हवाला दिया गया है। हालांकि, अध्यक्ष को अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है और इस्तीफा स्वीकार भी अभी तक नहीं किया गया है।

swatva

इस्तीफे की बात अचानक सामने आने के बाद भाजपा के किसी भी नेता को इस बारे कुछ जानकारी नहीं है। पार्टी नेता इस्तीफे की वजह जानने के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे। वहीं, इस्तीफे के जानकारी सामने आने के बाद NDA के अंदर बेचैनी बढ़ी है।

बता दें कि रश्मि 2014 में जदयू से भाजपा में शामिल हुईं थीं और उपचुनाव में भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर नौ माह के लिए विधायक बनीं थीं। इसके बाद 2015 के चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी थी। इसी चुनाव में रश्मि वर्मा के जेठ विनय वर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। उन्हें 57 हजार 212 वोट मिले। निर्दलीय चुनाव लड़ी रश्मि वर्मा को 39 हजार 200 और भाजपा की प्रत्याशी रेणु देवी को 41 हजार 151 वोट मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here