एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से देखा जाता है देश का विकास- अरविंद सिंह

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि देश में पिछले सात सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो किया है वह आज तक स्वतंत्र भारत के इतिहास में कोई नहीं कर पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियाँ देश के इतिहास में दर्ज हो गई हैं।

53 देशों की मीटिंग में नरेंद्र मोदी महाअध्यक्ष

अरविंद सिंह ने कहा कि 200 साल तक हमारे देश को गुलाम बनाने वाले ब्रिटेन में 53 देशों की मीटिंग में भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाअध्यक्ष बनाया गया है। अरविंद सिंह से कहा कि इस बात से हर एक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के 25 सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट चौथे स्थान पर है, यही है मोदी युग।

swatva

विपक्ष के नेता कहते है कि मोदी विदेश क्यों जाते है

अरविंद सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता कहते है कि मोदी विदेश क्यों जाते है। उनको यह मालूम होना चाहिए कि भारत में GST का मासिक टैक्स एक लाख करोड़ से अधिक पहुंच गया है। भारत की GDP 8.2%, चीन की 6.7% और अमेरिका की 4.2%।

2017-18 में सौर ऊर्जा का उत्पादन दोगुना

वहीं, 2017-18 में सौर ऊर्जा का उत्पादन दोगुना हुआ है ,इससे चीन और अमेरिका भी दंग है। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने जल, थल और आकाश तीनों क्षेत्रों से सुपरसोनिक मिसाइल दागने वाला देश बना है। ये है मोदी युग, इससे सभी भारतीय गौरांवित है।

मोदी जी के आते ही पाकिस्तान कंगाल

इसके अलावा सत्तर सालों में पाकिस्तान को कभी गरीब नहीं देखा, लेकिन मोदी जी के आते ही पाकिस्तान कंगाल हो गया। दरअसल पाकिस्तान की कमाई का जरिया भारतीय नकली नोटों का व्यापार था। जिसे मोदी जी ने खत्म कर दिया है। 2014 में कांग्रेसी रक्षामंत्री ऐ.के. एंटोनी ने कहा था देश कंगाल है। हम राफेल तो क्या छोटा जेट भी नहीं ले सकते हैं। पर मोदी जी ने ईरान का कर्ज भी चुका दिया है। राफेल डील भी करली,और S-400 भी ले रहे हैं! आखिर कांग्रेस के समय देश का पैसा कहाँ जाता था,,,?

बिजली उत्पादन में रूस को पीछे छोड़ भारत तीसरे स्थान पर

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के युग में सेना को बुलेटप्रूफ स्कार्पियो का सुरक्षा कवच मिला है। जबकि बिजली उत्पादन में रूस को पीछे छोड़ भारत 3 नंबर पर है। इसके साथ ही टेक्सटाइल उत्पादन में इटली को पीछे छोड़ भारत नम्बर 2 पर बना है। स्टील उत्पादन में भी भारत जापान को पीछे छोड़ नम्बर 2 बना है। चीनी उत्पादन में ब्राजील को पीछे छोड़ नम्बर 1 बना देश।

जो कहते है वह करते है पूरा

अरविन्द ने कहा है कि राम मंदिर, धारा 370, ट्रिपल तलाक, जैसे जटिल मुदो को समाधान कर के नरेंद्र मोदी जी ने साबित कर दिया की जो वो कहते वह वो जरूर पूरा करते हैं। कांग्रेस राज में आतंकी दहशत फैलाते थे, मोदी राज में सेना आतंकियों के लिए दहशत बनी हुई है। ये है मोदी राज का फार्मूला मोदी जी की बढ़ती हुई ख्याति से सारा विपक्ष बौखला गया है।

सत्ताधारी दलों के लोगों को ही मिलते थे पद्म पुरस्कार

अरविंद सिंह ने कहा कि पहले सत्ताधारी दलों के लोगों को ही पद्म पुरस्कार मिलते थे। सिफारिश के बगैर पद्म पुरस्कार मिलते ही नहीं थे। आज मोदी सरकार में जमीन स्तर पर काम करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार मिलने शुरू हुए हैं।

देश की एकता-अखंडता का पर्याय

पहले देश के समग्र विकास को टुकड़ों में देखा जाता था, सियासी चश्मे से देखा जाता था। आज देश के विकास को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से देखा जाता है। विकास को अब देश की एकता-अखंडता का पर्याय माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here