मंत्रियों के विभाग बदलने का CM को विषाधिकार, BJP ने भी किया था फेरबदल

0

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सियासी उठापटक जारी है। जहां विपक्षी दल द्वारा सत्तारूढ़ दल पर सवाल उठाया जा रहा है, तो वहीं सरकारी पार्टी के नेता भी विपक्ष पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं चूकना चाह रही है। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

बिहार सरकार के मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदले जाने पर कहा है कि ये नीतीश कुमार का विषाधिकार है। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम भाजपा को निश्चित रूप से हराएंगे और नीतीश कुमार लाल किले पर झंडा फहराएंगे। इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के बिहार दौरे को लेकर भाजपा के तंज पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के बिहार दौरे को कॉमेडी शो बता रही है।

swatva

लेकिन, शायद उन्हें ये बात पता नहीं है कि बिहार में अतिथि देवो भवः माने जाते हैं। यानी अगर कोई दूसरे राज्य से बिहार आता है तो उसका हम स्वागत करते हैं। लेकिन, भाजपा इसे कॉमेडी शो बता रही है तो इसपर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है। सीएम केसीआर नीतीश कुमार के काम से प्रभावित होकर बिहार आ रहे हैं और इस पर कोई टिपण्णी शोभा नहीं देता है।

इसके अलावा श्रवण कुमार ने कहा कि मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदला गया तो भाजपा को इससे भी समस्या होने लगी। हमारे मुख्यमंत्री को इसका अधिकार है कि वो मंत्री के काम के आधार पर विभाग बदल सकते हैं। भाजपा में भी कई बार कई मंत्रियों का विभाग बदला गया है। इसपर अगर कोई टिपण्णी की जाती है तो इसे नज़रअंदाज़ किया जाए।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here