प्रतिमा विसर्जन में हिंसा के बाद झारखंड के 4 जिलों में तनाव, इंटरनेट बंद

0

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिलांतर्गत बरही थाने के एक गांव में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान एक किशोर की हत्या से दो समुदायों के बीच भारी तनाव फैल गया। पुलिस ने हालात की गभीरता को देखते हुए चार जिलों-हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट बंद कर दिया। कुछ जगहों पर हालात को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी है। ताजा अपडेट में बताया गया है कि तीनों जिलों में सभी थानों को अलर्ट पर रखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग में अलर्ट

जानकारी के अनुसार बीती देर रात को बरही के एक गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद के बाद नईटांड ग्राम निवासी सिकंदर पांडे के पुत्र रूपेश को एक गुट के लोगों ने खूब पीटा। रूपेश को गंभीर हालत में बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने लगा और लोग सोशल मीडिया पर फोटो आदि शेयर करने लगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी है।

swatva

एसपी खुद कर रहे कैंप, प्रतिमा विसर्जन में बवाल

हजारीबाग के अलावा कोडरमा, चतरा और गिरिडीह जिले में भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प की बात सामने आने के बाद इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है।फिलहाल नईटांड़ गांव में एसपी खुद भी कैंप कर रहे हैं। सूचना है कि उपद्रवियों ने दो वाहनों में भी आग लगा दी है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। ग्रामीणों के अनुसार रूपेश सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस देखने जा रहा था। इसी बीच दूसरे समुदाय के साथ मारपीट हो गई। मारपीट क्यों किस बात को लेकर हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here