बगल में मुस्कुराते रहे तेजस्वी, नीतीश ने निकाल ली सुधाकर पर भड़ास

0

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर अपनी सारी भड़ास निकाल ली। वह भी तब जब तेजस्वी उनकी बगल में थे और नीतीश का गुस्सा देख वे भी मुस्कुराते रहे। सुधाकर सिंह ने हाल में कहा था कि नीतीश कुमार भ्रष्ट अधिकारियों और गुंडों के लिए काम करते हैं। आज इसी का जवाब देते हुए नीतीश ने मीडिया से कहा कि—’उसका कोई वैल्यू है। सुधाकर सिंह का नोटिस आप लोग क्यों लेते हैं?’ दिलचस्प बात यह कि इस दौरान तेजस्वी यादव भी वहीं सीएम नीतीश के बगल में मौजूद थे और उनके बयान पर वे मुस्कुराते रहे।

ऐसे लोगों का नोटिस क्यों लेते हैं

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के सुपुत्र और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह महागठबंधन की सरकार बनने की शुरुआत से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहे हैं। वे काफी समय से मुख्यमंत्री नीतीश पर गंभीर भी आरोप लगाते रहे हैं। आरजेडी ने इसके लिए उन्हें नोटिस भी भेजा था। लेकिन सुधाकर सिंह आज भी नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी और हमले जारी रखे हुए हैं।

swatva

कोई बोलता है तो बोलने दीजिए

अब इसी मामले में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश ने सुधाकर सिंह पर जवाबी बयान दिया। आज शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर मीडिया से बात के क्रम में नीतीश ने कहा कि ‘कोई बोलता है तो बोलने दीजिए। हमसे ऐसे लोगों की बातों पर कुछ नहीं पूछिए।हम लोगों ने किसानों को लेकर कितना काम किया। कृषि रोड मैप तैयार किया है। बाढ़, सुखाड़ और शिक्षा के क्षेत्र में कितना ज्यादा काम हुआ है। अब कोई बोलता है तो बोलने दीजिए। हमको अपना काम करना है’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here