अपने परिवार की राजनीतिक हत्या कर रहे तेजस्वी, हैं खिलजी परस्त

0

पटना : राजद के अंदर उठी सियासी घमासान के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है।

दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव की तुलना अलाउद्दीन खिलजी से कर दी और तेजस्वी को खिलजी परस्त कह दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अलाउद्दीन खिलजी को अपना आदर्श मानतें हैं। कुर्सी के लिए खिलजियों के तर्ज पर तेजस्वी अपने परिवार को लोगों का राजनीतिक कत्ल कर रहें हैं। तेजस्वी नहीं चाहते कि लालू परिवार कोई भी नेता बचे जो उनके कुर्सी को चुनौती दे।

swatva

उन्होंने कहा कि तेजस्वी अलाउद्दीन खिलजी के रास्ते चल रहे हैं और अपने परिवार की राजनीतिक हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। तेजस्वी ने सबसे पहले अपनी बहन मीसा भारती को साइड किया और अब तेजप्रताप यादव को साइड कर रहे हैं। इसके बाद वह लालू यादव को साइड कर राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं।

दानिश रिजवान ने कहा कि बिहार की जनता सब देख रही है। जनता ऐसे लोगों को कभी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाली है। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव को ऐसा नहीं करना चहिए। बिहार की जनता ऐसे लोगों को साइड लगा देगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here