‘तेजस’ में राजनाथ के साथ दिखा बिहार का ‘तेजस्वी नर्वदेश्वर’

0

सिवान : राजनाथ सिंह ने जब कल गुरुवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान से उड़न भरी तो उन्होंने ऐसा करने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री होने का गौरव तो हासिल किया ही, साथ ही यह मौका हमारे राज्य बिहार के लिए भी खास हो उठा था। ऐसा इसलिए कि जिस तेजस विमान से उन्होंने उड़ान भरी, उसे बिहार का ही एक बेटा—एअर वाइस मार्शल नर्वदेश्वर तिवारी उड़ा रहा था। सिवान के गुठनी निवासी एअर वाइस मार्शल नर्वदेश्वर तिवारी ने रक्ष मंत्री के साथ उस तेजस विमान को उड़ाया था।

बेंगलुरु में राजनाथ सिंह के साथ तेजस में उड़ान भरने वाले नर्वदेश्वर गुठनी के श्रीकलपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी इस सफलता से सिवान में चारों ओर लोगों का जोश हाई है। नर्वदेश्वर की इस उपलब्धि पर उनकी मां विमला देवी, भाई मेजर कस्तूरी तिवारी और निगम तिवारी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

swatva

नर्वदेश्वर तिवारी ने बोकारो से प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की थी। तब उनके पिता बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत थे। श्री नर्वदेश्वर तिवारी के चचेरे भाई अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी ने बताया कि बोकारो से प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एमबीए किया। इसके बाद एयरफोर्स ज्वाइन कर वे फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बने। फिलहाल वे एअर वाइस मार्शल के पद पर बेंगलुरु एयरफोर्स हेडक्वार्टर में पदस्थापित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here