तीन दशक बाद बाढ़ से सरकारी बस सेवा हुई शुरू

0

बाढ़ : करीब तीन दशक बाद प्राचीन अनुमंडल बाढ़ से सरकारी बस सेवा का शुभारंभ शनिवार को मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने हरी झंडी दिखा की। टाल क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी लहर दौड़ गई है। राज्य पथ परिवहन निगम की बस का नियमित परिचालन किया जाएगा। पथ परिवहन निगम की बसें बाढ़, सकसोहरा, बिहार शरीफ तक नियमित चलेगी। चुनाव जीतने के बाद मुंगेर सांसद ललन सिंह ने बाढ़ अनुमंडल, खासकर टाल क्षेत्र के लोगों को पहली तोहफा के रूप में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो बसें उपलब्ध करायी है। बस बाढ़ से खुलकर सक्सोहरा, हरनौत होते हुए बिहार शरीफ तक जाएगी और बिहार शरीफ से खुलकर अस्थामा, वेनार होते हुए फिर बाढ़ आएगी। यह टालवासियों की चिर-प्रतीक्षित मांग थी। जिसे आज ललन सिंह ने परिवहन मंत्री के सहयोग से पूरा कर दिखाया है। शनिवार को बाढ़ स्थित अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में बस परिचालन का शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें मुंगेर सांसद ललन सिंह, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार तथा स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू सहित कई नेताओ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ को अपराध मुक्त बनाना बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है। उसके बाद सांसद, मंत्री, एवं विधायक ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज के प्रांगण से दोनों बसों को रवाना किया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here