शिक्षक बहाली प्रक्रिया 23 फरवरी से, बिहार को मिलेंगे 42 हजार गुरुजी

0

पटना : शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उच्च स्तरीय बैठक में ये फैसला लिया है कि राज्य में TET -STET प्रमाण पत्रों की जांच हो गई है। 23 फरवरी को दोबारा नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने बताया कि जांच में कुल 562 TET सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया है। इसके अलावा अभी भी 358 सर्टिफिकेट संदेह के घेरे में है। जो भी सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है और अब उन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

swatva

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 42 हजार शिक्षकों का चयन बिहार में किया गया है। जिन्हें 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलने के तुरंत बाद उन्हें स्कूलों में योगदान देना होगा। वही सत्यापन हुए अभ्यर्थियों का वेतन भी जल्द ही शुरु किया जाएगा।

इसके अलावा चौधरी ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और पदस्थापन के लिए गाइडलाइन भी जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 2022 में ही शिक्षकों के खाली पदों को भरने का लक्ष्य शिक्षा विभाग ने रखा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here