जनसेवा को ही संगठन कार्य मानकर निष्ठा पूर्वक जनता की मदद करते रहना है: अश्विनी चौबे 

0

रोहतास : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि मौजूदा समय संकट का है। इस संकट की घड़ी में जनसेवा को ही संगठन कार्य मानकर निष्ठा पूर्वक जनता की मदद करते रहना है। प्रशासन का सहयोग करें। सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनता को जितना हो सके, उनकी मदद करें।

चौबे बुधवार को रोहतास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रोहतास में ऑक्सीजन प्लांट के लिए चौबे को धन्यवाद दिया। उनका आभार व्यक्त किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संवाद के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव भी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे को दिए।

swatva

पहले की तुलना में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी

एमएलसी निवेदिता सिंह ने कहा कि लॉकडाउन का असर हुआ है। पहले की तुलना में कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि गांव में विशेष नजर रखने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि हाल ही में रोहतास जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत हुई थी। ग्रामीण इलाकों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। जिला प्रशासन स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को भी जागरूक एवं सचेत रहना है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।

टीकाकरण एक सुरक्षा कवच

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। इस संकट की घड़ी में सोशल मीडिया के माध्यम से एवं अन्य तरीकों से लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। लोगों को टीकाकरण के लिए भी जागरूक करना है। टीकाकरण एक सुरक्षा कवच है। इसके प्रति लोगों में जागरूकता लानी है। उन्होंने दिनारा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन बेड आदि की सुविधा बढ़ाई गई है। दवाइयों को भी किसी तरह की कमी ना हो इसके लिए भी निर्देशित किया गया है। कालाबाजारी ना हो इस पर भी ध्यान केंद्रित जिला प्रशासन ने किए हुए है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को जागरूक करें। सभी सतर्क रहें। और अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर करवाएं। इसके लिए सभी को प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here