स्वस्थ महिलाओं से ही देश होगा स्वस्थ और आरोग्य : अश्विनी चौबे

0

पटना/नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि महिलाओं के स्वस्थ और आरोग्य रहने से ही भारत स्वस्थ और आरोग्य रहेगा। चौबे ने आज फेडरेशन ऑफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य महिला सम्मेलन में अपने संबोधन में ये बातें कहीं। महिलाएं आरोग्य हो। सेहतमंद हो। मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर कम हो। इस ओर फेडरेशन का कार्य सराहनीय है। इस मौके पर फेडरेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में भी जानकारी मिली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि स्वस्थ व्यक्ति और स्वस्थ समाज से ही नया भारत बनेगा। इस ध्येय के साथ सभी को मिलजुल कर काम करना है। स्वस्थ भारत-श्रेष्ठ भारत बनाना है। इस अवसर पर भारत के लोकप्रिय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

swatva

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here