सुषमा स्वराज का दिल्ली एम्स में निधन; मोदी, राजनाथ, शाह, गडकरी पहुंचे

0

नई दिल्ली: भाजपा की कद्दावर नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वे 67 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर अचानक उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस दु:खद समाचार के फैलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे अस्पताल पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को नमन किया। थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट कर ​कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवरशाली अध्याय का अंत हो गया।
सुषमा स्वराज का जन्म अम्बाला कैंट में 14 फरवरी 1952 को हुआ था। इंदिरा गांधी के बाद वे भारत की दूसरी महिला विदेश मंत्री बनी थीं। उनके निधन का समाचार जैसे ही मालूम हुआ समूचे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here