सुशासन में प्रशासन की अलग-अलग भूमिका! BJP विधायक को जान का डर तो JDU विधायक कर रहे मनमानी

0

पटना : बिहार की भाजपा विधायिका को जान का खतरा महसूस होने लगा है। भाजपा की परिहार विधायक गायत्री देवी का नाम भी लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि, पूरे परिवार के साथ मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं। गायत्री देवी को किसी और से नहीं बल्कि अपने थानेदार से ही जान का खतरा है। हालांकि, इसको लेकर फिलहाल थानेदार की ओर से कोई बात नहीं कही गई है।

वहीं, एक अन्य मामले में गोपालगंज में एक जमीन पर जबरन कब्जा कर लेने के मामला सामने आया है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, उनके भाई कुख्यात सतीश पाण्डेय सहित पांच नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

swatva

बता दें कि, पहले मामले में अंदौली गांव में गुरुवार को विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक रामनरेश यादव के भतीजे मनीष कुमार की कुछ लोगों द्वारा पिटाई की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने हमलावरों से मारपीट की। सुचना पाते ही विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक रामनरेश यादव परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर उखड़ गए। उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का कहना है कि सरकार को बदनाम करने को लेकर परिहार थानाध्यक्ष ये सब कर रही है। गायत्री देवी का मानना है कि परिहार में वर्तमान थानाध्यक्ष के पदस्थापना के बाद उनके परिवार का कोई भी सदस्य सुरक्षित नहीं है।

वहीं, दूसरे मामले में गोपलगंज शहर के गोसाई टोला निवासी हरि मोहन पाण्डेय की जमीन पर जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय और जेल में बंद कुख्यात सतीश पाण्डेय के इशारे पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। भूमि पर कब्जा करने के दौरान लोगों ने जमीन मालिक और उनके घर के सदस्यों को धमकाया। इसके बाद हरी किशोर पाण्डेय ने उनके खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here