सूर्यग्रहण : 3 राज्यों में रिंग ऑफ फायर का नजारा, आज इस वक्त लग जाएगा सूतक

0

नयी दिल्ली : इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण कल रविवार (21 जून 2020) को लग रहा है। सुबह 9:15 बजे से सूर्यग्रहण प्रारंभ होगा जो दोपहर बाद 03:04 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। इस वक्त हल्का अंधेरा छा जाएगा। कल रविवार को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज रात 10:25 से शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए चारों धाम—बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट आज रात 10 बजे से बंद हो जायेंगे।

3 राज्यों में रिंग ऑफ फायर का नजारा

सूर्यग्रहण के दौरान भारत के 3 राज्यों में रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिलेगा। ये राज्य हैं राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड। इन राज्यों में सूर्य की वलयाकार यानी पूर्ण छल्लेदार अवस्था दिखेगी। भारत के बाकी हिस्सों में सूर्यग्रहण का आंशिक नजारा दिखेगा। वलयाकार स्थिति पूरी करने के बाद सूर्य दोपहर 3.04 बजे तक आंशिक अवस्था में रहेगा जिसके बाद सूर्यग्रहण दिखना बंद हो जाएगा।

swatva

जानें, क्या है सूर्यग्रहण का सूतककाल

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार किसी भी पूर्ण ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले और ग्रहण के 12 घंटे बाद का समय ग्रहण सूतककाल कहलाता है। मान्यता है कि इस दौरान मंदिरों में पूजा पाठ या कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूतककाल समाप्त होने के बाद ही मंदिर खुलते हैं और साफ सफाई के बाद लोग पूजा अनुष्ठान शुरू करते हैं।

6 घंटे लंबा होगा सूर्य का ग्रहणकाल

21 जून को सुबह 9:15 बजे ग्रहण शुरू हो जाएगा और 12:10 बजे दोपहर में पूर्ण ग्रहण दिखेगा। इस दौरान कुछ देर के लिए हल्क अंधेरा सा छा जाएगा। इसके बाद 03:04 बजे ग्रहण समाप्त होगा। यानी यह ग्रहण करीब 6 घंटे लंबा होगा। लंबे ग्रहण की वजह से पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here