50 वर्षों तक कांग्रेसी रहे सुनील जाखड़ हुए भाजपाई, नड्डा के समक्ष कमल थामा

0

नयी दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे और करीब 50 वर्षों तक पार्टी की सेवा करने के बाद हाल ही में इससे अलग हुए सुनील जाखड़ ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। सुनील जाखड़ ने नयी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा की प्राथमिक सदस्यता कबूल की।

पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता हैं सुनील

सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्होंने तत्कालीन सीएम चन्नी पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार बताया था और उनपर कई आरोप लगाए थे। तब पार्टी ने 26 अप्रैल को सुनील जाखड़ को दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद उनकी मान—मन्नौवल भी ​की गई। खुद राहुल गांधी ने भी सुनील को मनाने की कोशिश की। लेकिन अभी चार दिन पहले 14 मई को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

swatva

चिंतन नहीं, चिंता शिविर की जरूरत

अपना इस्तीफा देते समय सुनील ने कांग्रेस आलाकमान पर जबर्दस्त तंज भी किया था। उन्होंने कहा था कि चिंतन शिविर लगाने से कुछ नहीं होगा। कांग्रेस नेतृत्व को चिंता शिविर लगाने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए कि कई राज्यों में एंटी इनकम्बेंसी होने के बावजूद जनता ने क्यों उनकी पा​र्टी को वोट नहीं दिया। जाखड़ ने इस संदर्भ में गोवा और उत्तराखंड का उदाहरण पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here