सुमो आज लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, जिम्मेदारी की कयास तेज

0

पटना : बिहार भाजपा के जाने-माने चेहरे और डेढ़ दशक से बिहार में भाजपा के लिए राजनीति कर रहे हैं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आज से केंद्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

बिहार भाजपा के दिग्गज नेता रहे सुशील कुमार मोदी आज शाम राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। आज शाम 4 बजे संसद भवन राज्यसभा चेंबर में शपथ लेंगे राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुशील मोदी को सदन के सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।

swatva

जानकारी हो कि सुशील कुमार मोदी राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है।

इसके साथ ही सुशील कुमार मोदी ने ना केवल केंद्र की राजनीति में कदम रखा है बल्कि अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। सुशील मोदी बिहार में दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद के अलावे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं। वह बिहार के ऐसे पहले राजनेता हैं जिन्होंने चारो सदन की सदस्यता अपने नाम की हो। सुशील मोदी इसके पहले लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

दरअसल सुशील कुमार मोदी लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई सीट पर राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। कुछ राजनीतिक जानकारों की माने तो बहुत ही जल्द सुशील कुमार मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सुशील मोदी के लिए यह बहुत बड़ा तथा साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here