सुधाकर सिंह का जाना अपूरणीय क्षति : नागेन्द्रजी

0

पटना : बिहार भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधाकर सिंह को आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया। सभा में संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, कार्यालय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश संयोजक रामेन्द्र राय, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण, प्रमोद चंद्रवंशी, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति रासबिहारी सिंह तथा कई अन्य लोग भी शामिल हुए।

सुधाकर सिंह को याद करते हुए नागेंद्र जी ने कहा कि वे एक जुझारू व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ है। वे पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका जाना भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। तथा बिहार एवं देश के शिक्षा जगत में एक शून्यता आ गयी।

swatva

मालूम हो कि बिहार भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधाकर सिंह बीमार थे और आईजीआईएमएस (IGIMS) पटना के इमरजेन्सी वार्ड के आईसीयू में भर्ती थे। 02 जनवरी, 2020 को देर शाम उनका निधन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here