स्त्री रोग में डॉ एसएन उपाध्याय के काम को बिहार के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

0

पटना : बिहार में स्त्री रोग यानी गाइनोकालॉजी के स्तंभ रहे प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एसएन उपाध्याय की जयंती पर आज Free Thinkers एसोसिएशन ने एक वेबीनार का आयोजन कर उनके शोध और उपलब्धियों को राज्य के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसे एक अभियान के तौर पर आज डॉ. एसएन उपाध्याय की जन्म जयंती के मौके पर शुरू किया गया। इस मौके पर फ्री थिंकर एसोसिएशन के अजित शुक्ला, इलाहबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील और डॉ उपाध्याय के पौत्र शरद उपाध्याय ने स्त्री रोग के क्षेत्र में डॉक्टर साहब के योगदान को याद किया।

इस वेबीनार का उद्देश्य डॉ. एसएन उपाध्याय के रिसर्च और उनके उपचार के तरीके से जो नई तकनीक बिहार में विकसित हुई, उसे आज के बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाना है। इसे लेकर आज राजधानी पटना के चिरैंयाटांड स्थित डॉ. उपाध्याय के आवास पर गाइनोकालॉजी के कई नामी विशेषज्ञ जुटे। सभी ने इस क्षेत्र में किये गए डॉ. उपाध्याय के काम को याद किया और उसे बिहार के जन—जन तक पहुंचाने के लिए अपना भरपूर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। विदित हो कि स्त्री रोग के क्षेत्र में बिहार में डा. एसएन उपाध्याय ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां प्रदान की हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here