बक्सर के सभी विस क्षेत्रों में 22 से खेल महाकुंभ, रजिस्ट्रेशन शुरू

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर संसदीय क्षेत्र में 21 फरवरी से 5 मार्च तक विभिन्न इलाकों में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन करेंगे। इस खेल महाकुंभ का आयोजन बक्सर संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मपुर, डुमराँव, राजपुर, बक्सर, दिनारा, रामगढ़ आदि सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। 22 फरवरी को इस महाकुंभ का उद्धघाटन और 5 मार्च को समापन होगा।

केंद्रीय मंत्री चौबे करेंगे उद्घाटन

जानकारी के अनुसार सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन बक्सर आईटीआई मैदान में होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ बक्सर संसदी क्षेत्र के लोगों और युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को लोकप्रिय बनाने में यह महाकुंभ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। खेल महाकुंभ से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्पर्द्धा से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आऐंगे।

swatva

डिस्ट्रिक्ट एथलीट एसोसिएशन के सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि दौड़ के लिए पंजीकरण चल रहा है। अंडर 14 का ऐज कट ऑफ जनवरी 2010 रखा गया है। अंडर 19 का ऐज कट ऑफ जनवरी 2004 रखा गया है। अन्य खेलो में पंजीकरण को भी मूर्त रूप दे दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here