स्पंदन की रिपोर्ट से पिछड़े राज्यों का कायाकल्प संभव

0

पटना : बिहार—ओडिशा जैसे पिछड़े राज्यों का उत्थान कैसे हो, इस विषय पर स्पंदन नामक एक रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए आज पटना में देश—विदेश के बड़े—बड़े अर्थशास्त्री और विद्वानों का जमावड़ा लगा। इस रिपोर्ट को नयी दिल्ली स्थित आईएचडी संस्थान के अध्यक्ष प्रो. अलख एन शर्मा ने तैयार किया है। राजधानी के होटल मौर्य में हुए कार्यक्रम का नाम ‘ऐग्रिकल्चर, फ़ूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन बिहार’ था। बिहार के कोने—कोने से आए अर्थशास्त्र के विद्वानों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अलख एन शर्मा ने सभी मेहमानों का परिचय कराते हुए कहा कि बिहार और ओडिशा जैसे गरीब राज्यों के लिए स्पंदन द्वारा तैयार किये गए फैक्ट बहुत काम आएंगे। नीति आयोग के सदस्य श्री रमेश चंद्र ने बताया कि बिहार आर्थिक रूप से पिछड़ा राज्य है। स्पंदन ने सामाजिक और आर्थिक रुप से पिछड़े तबके के लोगों का अध्ययन कर बहुत ही उम्दा रिपोर्ट तैयार किया है। उसकी क्या फाइंडिंग हैं, उसी पर यह कार्यक्रम रखा गया है। सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं। हम सरकार से मिलकर इसे लागू करवाएंगे। वहीं सीनियर प्रोग्राम मैनेजर प्रियंका त्यागी ने बताया कि आज का यह प्रोग्राम स्पंदन के तत्वाधान में किया गया है। जबकि इन्दिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ डेवलपमेन्ट रिसर्च मुम्बई और इंस्टिट्यूट फ़ॉर ह्यूमन डेवलपमेन्ट दिल्ली ने इसे आयोजित किया है। बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इसे स्पॉन्सर किया हैं।
मानस द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here