गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, कोविड के चलते बढ़ी परेशानी

0

दिल्ली : कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के कोविड संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते रविवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिया है। गंगा की उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी के हालात स्थिर है और उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

बता दें कि, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 जून को कोरोना पॉजिटिव हो गई थी, लेकिन उससे पहले भी सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिसके बाद उनकी नियमित जांच के दौरान कोरोना संक्रमित होने की जानकारी आई थी। सोनिया गांधी को एक जून की शाम हल्का सा बुखार आया था उसके बाद जांच की गई तो वह संक्रमित हो पाए गए।

swatva

गौरतलब हो कि,सोनिया गांधी 75 वर्ष की हैं और पिछले 10 वर्षों से कई तरह की बीमारियों से जूझ रही है। साथ ही इस बात की भी जानकारी हो कि पिछले दिनों देश में बढ़ते कोरोना केस के बीच कांग्रेस के कई नेता वायरस की चपेट में आ गए थे। अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। प्रियंका को संक्रमण के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here