क्या है सोनचिड़िया की लुका—छुपी? देखने से पहले जानिए खास बातें

0

01 मार्च से ​सिनेमाघरों में सोनचिड़िया और लुका—छुपी एक साथ रीलीज हो रहीं हैंं। अभिषेक चौबे निर्देशित सोनचिड़िया 70 के दशक में चंबल इलाके के डकैतों की कहानी है। सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेरकर के अलावा इसमें मनोज बाजपेयी व आशुतोष राणा जैसे मंजे हुए कलाकार हैं। फिल्म का मिजाज खुरदुरा है। धूल—धुरसित किरदार, जंगल का रहस्यमयी रूप इसे अलग बनाती है।
वहीं दूसरी ओर लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में लुका—छुपी बनी है। इसमें कार्तिक आर्यन और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैंं। पंकज त्रिपाठी व विनय पाठक भी महत्वपूर्ण रोल में है। कार्तिक का किरदार गुड्डु एक टीवी पत्रकार है, जो रश्मि त्रिवेदी (कृति सेनन) से प्यार करता है। मध्यम वर्गीय परिवार में प्रेम विवाह आसान नहीं है। दोनो लिव—इन में रहने का फैसला करते हैं। लेकिन, ये इंडिया है न। धीेरे—धीरे उनकी लव स्टारी दोनों के परिवार को पता चल जाती है और पूरा परिवार उन दोनों के साथ रहने लगता है। पारंपरिक भारतीय परिवार और लिव—इन के कल्चर के मिश्रण को निर्देशक ने हस्य के साथ परोसने की कोशिश की है।
दोनों फिल्में मिजाज, कथानक और दर्शक पसंद के आधार पर भिन्न हैं। रीलीज के बाद ही इनकी क्षमता का सही अंदाजा लग पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here