सोना लूट के आरोपी को जेल में गोली मारकर ह्त्या

0

वैशाली : सुशासन का दवा करने वाली पुलिस प्रशासन के लिए आज-कल वैशाली जिला चिंता का सबब बना हुआ है। वैशाली जिला में इन दिनों अपराध का बोलबाला काफी बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंडल कारा हाजीपुर में बंद कैदी सोना लूट केर मुख्य आरोपी मनीष सिंह को कई गोली मारकर ह्त्या कर दी गई है।

कारागार के अंदर गोलीबारी होने के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। जेल आईजी भी हाजीपुर पहुँच गए हैं। घटना के बाद जेल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जेल में हुई इस घटना पर अभी कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

swatva

दिलीप कुमार सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here