सिवान में स्टेशन मास्टर को मारी गोली

0

सिवान : सिवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने स्टेशन मास्टर मनोज कुमार सिंह को गोली मार दी। परिजनों ने उपचार हेतु उन्हें सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोज कुमार सिंह दुरौंधा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। वे शादी समारोह में शामिल होने के लिए 2 दिन पूर्व से अपने घर नथनपुरा गांव आए हुए थे। शादी समारोह से निपटारा होने के बाद शनिवार की रात मनोज कुमार सिंह घर पर ही थे। देर रात अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी उनके घर के पास आए और आवाज देकर उन्हें अपने पास बुलाया। आते के साथ ही अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी जांघ में लगी और वे वहीं गिर गए! घटना के बाद अफरा तफरी मच गई जिसका लाभ उठाकर अपराधी भागने में सफल हो गए। परिजनों ने मनोज कुमार सिंह को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि गोली उनकी जांघ में लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले को दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक घटना का कारण और अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।
(प्रो. अवधेश शर्मा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here