सिवान में 10 थानाध्यक्षों पर गिरी गाज, एसपी ने किया शंट

0

सिवान : सूबे में डीजीपी के निर्देश पर चल रही थानों में कांडों की समीक्षा में शिथिलता बरतने के आरोप में सिवान एसपी नवीन चन्द्र झा ने 10 थानाध्यक्षों को शंट कर दिया है। शंट किये गए इन सभी थानाध्यक्षों पर आरोप है कि इन्होंने काण्डों के निष्पादन में केवल देरी ही नहीं की, बल्कि अनुसंधान की प्रक्रिया भी गलत रखी। जिन 10 थानाध्यक्षों पर गाज गिरी है उनमें, सिसवन, जीबी नगर, धनौती, गुठनी, नौतन, दरौंदा तथा महादेवा के थानाध्यक्ष शामिल हैं। इसके पूर्व जहानाबाद में 13 थानाध्यक्ष तथा गया में भी कई थानाध्यक्षों पर गाज गिरी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here