सिपाही से लेकर डीआईजी तक को लिपि सिंह ने खुद परोसा खाना

0

मुंगेर : लेडी सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस लिपि सिंह का पिछले दिन एक अलग ही अवतार सामने आया। ‘डाऊन टू अर्थ’ अवतार में लिपि सिंह ने बतौर मुंगेर एसपी अपने मातहत काम करने वाले सिपाही से लेकर एएसपी तक को खुद खाना परोसा। मौका था पुलिस सप्ताह समारोह के समापन का।

पिछले सप्ताह को मुंगेर में ‘पुलिस वीक’ के तौर पर मनाया गया। इस दौरान गुड पुलिसिंंग, पुलिस—पब्लिक रिलेशन आदि पर काफी काम किया गया। आखिरी दिन मुंगेर पुलिस लाइन में समापन समारोह रखा गया जिसमें भोज का भी आयोजन था। बस एसपी लिपि सिंह ने जवानों को खुद खाना परोसना शुरू कर दिया। भोज में डीआईजी से लेकर सिपाही तक सभी को एसपी लिपि सिंह ने खुद खाना परोसा और सबने एक साथ खाना खाया।

swatva

खुद को मुंगेर में पुलिस परिवार का मुखिया बताते हुए एसपी लिपि सिंह ने कहा कि मेरा ये कर्तव्य बनता है कि मैं अपने परिवार के लोगों को खुद अपने हाथ से खाना परोसूं। इससे आपस में सौहार्द और बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here