सिंचाई कर रहे किसान की गोली मार कर हत्या

0

नवादा : जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव के बधार में खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। सूचना के आलोक में पुलिस ने शव को बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें हत्या का आरोप चंदन यादव गिरोह पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि चांदो यादव अपने धान के खेत में पटवन करने गया था। इसी क्रम में चंदन यादव गिरोह के सदस्य पहुंचे तथा उससे कुछ युवकों के संबंध में जानकारी चाही। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण व बिक्री में सहयोग देने की बात कही। इनकार करने पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी।
गोलीबारी की आवाज सुन जबतक ग्रामीण बचाव में पहुंच पाते उसकी मौत हो चुकी थी।
इस बीच पकरीबरांवा एसडीपीओ प्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही गिरोह व उससे जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here