शीघ्र बिहार में भी होगा हड्डी प्रत्यारोपण

0

पटना : अब पटना में भी हड्डी प्रत्यरोपण संभव हो सकेगा। इस पर गहन मंथन शुरू हो गया है जिसे लेकर होटल मौर्या में एक दो दिवसीय सेमिनार का आज आयोजन हुआ। सेमिनार में हड्डी प्रत्यारोपण से जुड़़े सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें देश विदेश के जाने मने डॉक्टर भाग ले रहे हैं। हड्डी प्रत्यारोपण सुविधा अब पटना में भी उपलब्ध होगी। पहले बिहार के लोग हड्डी प्रत्यारोपण के लिए बाहर के प्रदेशों का रुख करते थे। अब बहुत ही कम पैसे खर्च करके यहां भी यह सुविधा मिलेगी। इस सेमिनार के मुख्य आयोजक डॉक्टर आशीष ने ​बताया कि बस यही प्रयास हमलोगों का है कि पटना में यह सुविधा उपलब्ध हो और बिहार के लोग लाभान्वित हों। इस सेमिनार में जर्मनी के डॉक्टर ज़हरअकोस, इंग्लैंड के डॉक्टर मार्टिन सरुंगी, अमेरिका के डॉक्टर फिलिप हिल और साउथ अफ्रीका के बरेंद प्रिंस भी भाग ले रहे हैं।
मानस द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here