शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर सरकार, किसी की भी बन सकती है सरकार

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई है। राज्य के 38 जिलों में 55 केंद्रों पर मतगणना का काम किया जा रहा है। मतगणना का दौर सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुका है। बिहार के कुल 243 सीटों पर शाम 4:00 बजे तक रिजल्ट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जानकारी हो कि सबसे पहले बैलेट पेपर से किए गए मतदान की गणना की गई है। फिर ईवीएम से दिए वोटों की गणना की शुरु हुई है। ईवीएम से एक राउंड की मतगणना में 15 से 20 मिनट का वक्‍त लग सकता है।

swatva

जानिए कौन कहां से आगे

वहीं बात करें पहले चरण के रुझान का तो कुछ सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। उनमें से मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार आनंद सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं बाढ़ से भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही एकमा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के उम्मीदवार कामेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही घोसी विधानसभा क्षेत्र से राहुल शर्मा आगे चल रहे हैं।

लालू के दोनों लाल का क्या है हाल

इसके साथ ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा और लालू के दोनों लाल अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वह अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।वही उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं वह भी अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

लोजपा भी दिखा रही अपना रंग

इसके साथ ही भाजपा से अलग हो लोजपा में शामिल हुए राजेंद्र सिंह भी दिनारा विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। इस सीट से जदयू के मंत्री जय कुमार सिंह उनके विरोध में खड़े थे। वहीं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा बिहार चुनाव के मद्देनजर हॉट सीट कहा जाने वाला लखीसराय, जहां बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं इस सीट पर वह कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार से पीछे चल रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here