‘श्रीराम का संपूर्ण जीवन उच्च आदर्शों और मर्यादाओं को पालन करने के लिए करता है प्रेरित’

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने दी बिहारवासियों को पावन पर्व रामनवमी की शुभकामनाएं

पटना : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम का जीवन जातियों के भेदभाव से दूर समस्त जीवों के कल्याण का आदर्श स्थापित करता है। भगवान श्रीराम की जयंती हम सबको राष्ट्रीय कर्तव्यों का बोध कराते हुए राष्ट्रधर्म निभाने की नई शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने प्रदेश के लोगों से पावन पर्व रामनवमी को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here