सोनिया के गढ़ में कांग्रेस को झटका, अदिति सिंह समेत दो MLA भाजपा में शामिल

0

लखनऊ: विधान सभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा, वह भी सोनिया गांधी के गढ़ राय बरेली में। रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। अदिति कांग्रेस और इसके बड़े नेता सोनिया तथा प्रियंका गांधी के खिलाफ पहले से ही बगावती तेवर दिखा रही थीं। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान का डर है। अदिति के अलावा आज बसपा विधायक वंदना सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया।

कांग्रेस से की खुली बगावत
जानकारी के अनुसार यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में दोनों विधायकों—अदिति सिंह और वंदना सिंह ने पार्टी सदस्यता ली। अदिति कांग्रेस में रहते हुए भी खुले तौर पर कई मौकों पर भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं।
जब प्रियंका गांधी के यूपी विस चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की तब अदिति ने सवाल किया था कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, पहले वहां इसका ऐलान क्यों नहीं किया। अब यूपी में वोट बंटोरने के लिए लुभावने वादे कर रही हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here