शिवमय हुआ पटना

0

पटना : आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर जगह सिर्फ ऊँ नमः शिवाय की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धा और भक्ति से पूरा वातावरण गुंजयमान हो रहा है। राजधनी पटना के विभिन्न मुहल्लों में लोगों को मंदिरों की तरफ जाते साफ देखा जा सकता है। बच्चे, बूढ़े, स्त्री और पुरुष जिसे देखो सभी भोलेनाथ को प्रसन्न करने में लगे हैं। सभी बस भोलेबाबा का दर्शन करके उन्हें जल, दूध, पुष्प और फल अर्पित करना चाहते हैं। ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी आज पटना सहित देश के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। आज के पावन पर्व पर कोई भी भगवान की पूजा करने का सौभाग्य नहीं छोड़ना चाहता है।

कर्मकांड के ज्ञाता मुन्नू दत्त ने कहा कि बहुत वर्षो के बाद महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को है। सोमवार को पर्व होने के चलते इसका और भी महत्व बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर कई शुभ संयोग भी बन रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस बार का महाशिवरात्रि सभी के लिए अच्छा साबित होनेवाला है। राजधानी पटना के कई मंदिरों में आज भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकियां निकाली जाएंगी। आज पूरा दिन भगवान शंकर की पूजा उपासना, के लिए समर्पित रहेगा। पंडित जटाशंकर मिश्र ने कहा कि आज के दिन माता पार्वती और भगवान शंकर का विवाह हुआ था। आज के दिन श्रद्धालु शिव महापुराण का पाठ भी कर सकते हैं। महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण का विशेष महत्व है।

swatva

वहीं पं. सतेंद्र झा ने बताया कि श्रद्धालु आज दिनभर व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शंकर के विवाह के पावन अवसर पर अपने जीवन को धन्य बनाते हैं।

बोरिंग रोड शिव मंदिर के पुजारी ने बताया कि जल चढ़ाने का काम आज शाम तक होता रहेगा। फिर शाम को भगवान शंकर को फूलों से सजाया जाएगा और माता पार्वती के साथ उनका गठबंधन किया जाएगा। शाम के समय भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान के शादी को देखने आते हैं। बड़ा ही मनोहारी दृश्य होता है।

(मानस द्विवेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here