शीतलहर की चपेट में गया और पटना, बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन

0

पटना : पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण बिहार एक बार फिर ठिठुरने लगा है। बर्फीली हवाओं के चलते पटना, गया सहित राज्य के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। आज सोमवार को सुबह घने कोहरे की चादर ने समूचे राज्य में जनजीवन को परेशान रखा। तापमान में भी आज तेज गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार गया में सबसे कम 5.5 तो पटना में न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों तक ठंड के प्रकोप से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार तक धूप के दर्शन नहीं होने की संभावना है। भागलपुर और पूर्णिया में भी पार 9 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। अगले एक-दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम रहेगा जिससे रात और दिन में एकसमान ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here