शौर्य जनसंदेश यात्रा में बोले चौबे, ऐतिहासिक होगा बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव

0

पटना : 23 अप्रैल को जगदीशपुर आरा में आयोजित बाबू कुंवर सिंह जी विजयोत्सव (Babu Kunwar Singh Ji Vijayotsav) कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। “बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उनकी पराक्रम की गाथा सदियों तक अमर रहेगी। आजादी के अमृत महोत्सव (azadi ke amrit mahotsav) के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद वीरों को याद किया जा रहा है। इस कड़ी में यह भव्य आयोजन जगदीशपुर में हो रहा है”। उक्त बातें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कही।

शुक्रवार को शौर्य जनसंदेश यात्रा के क्रम में अश्विनी चौबे रेवटियाँ परमानपुर पहुंचे। जहाँ वे सभी को 23 अप्रैल को जगदीशपुर भोजपुर में आयोजित “बाबू कुँवर सिंह विजयोत्सव” के लिए न्योता दिए। इसके पहले सोनबरसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सभी से बड़ी संख्या में विजयोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। इसके पहले चौबे ने जगदीशपुर आरा में बाबू वीर कुंवर स्मृति संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां परिसर में वन विभाग द्वारा नवग्रह से संबंधित पौधा लगाया जा रहा है। इसके पश्चात स्थानीय लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।

swatva

चौबे ने जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह जी के परिजनों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना। दिनारा विधानसभा अंतर्गत मलियाबाग पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री चौबे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी से कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को 11:00 बजे आने का न्योता दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here